पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने बड़े स्तर पर भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का काम किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, अब तक 9 लाख से ज्यादा भारतीय अपने वतन लौट चुके हैं। सरकार लगातार वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही पर नजर रख रही है।

🗞️: Middle East में युद्ध की चेतावनी, 3 करोड़ लोग हो सकते हैं गरीब, UNDP ने जारी की रिपोर्ट

भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स और रूट की क्या स्थिति है?

देश/एयरलाइन अपडेट
UAE 13 अप्रैल को करीब 100 फ्लाइट्स चलने की उम्मीद
सऊदी और ओमान फ्लाइट्स का संचालन लगातार जारी है
Qatar Airways करीब 8 से 10 फ्लाइट्स चलाने की तैयारी
Gulf Air (Bahrain) दम्माम एयरपोर्ट से नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का इंतजाम
ईरान 2,180 लोग आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते लौटे
इसराइल जॉर्जिया और मिस्र के रास्ते आवाजाही की सुविधा
इराक हवाई रास्ता (Airspace) खुला हुआ है

सरकार ने प्रवासियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए?

विदेश मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी (गल्फ) असीम आर. महाजन ने बताया कि भारतीयों की सुरक्षा के लिए MEA में एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम विदेशों में मौजूद भारतीय मिशनों के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहा है। सभी भारतीय दूतावासों में 24 घंटे हेल्पलाइन चालू है ताकि किसी भी जरूरत पर तुरंत मदद मिल सके।

सरकार समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रही है ताकि लोग यात्रा और स्थानीय नियमों की जानकारी रख सकें। ईरान से लौटे लोगों में 981 छात्र और 657 मछुआरे शामिल थे। भारत ने 8 अप्रैल 2026 को पश्चिम एशिया में युद्धविराम (ceasefire) का स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि इससे इलाके में शांति आएगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com