कुवैत गृह मंत्रालय की ओर से उन हजारों लोगों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिन्हें “मूल्यवान सेवाओं” के लिए नागरिकता दी गई थी लेकिन अब वह नागरिकता रद्द कर दी गई है। कुवैत में तक कम से कम 37,000 नागरिकता रद्द की जा चुकी हैं।

अस्थायी सुविधाओं और लाभ 

  • कुवैती पासपोर्ट का उपयोग

    • नागरिकता रद्द होने की तारीख से 4 महीने तक पासपोर्ट मान्य रहेगा (20 जुलाई से या रद्द होने की तिथि से)।

  • नौकरी में बने रहेंगे

    • सरकार या सरकारी कंपनियों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत रह सकते हैं।

    • सीनियर या पर्यवेक्षी पद (senior/supervisory roles) नहीं मिलेंगे।

  • शिक्षा और छात्रवृत्ति

    • पहले से चल रही फ्री शिक्षा, यूनिवर्सिटी और पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई जारी रह सकती है।

    • घरेलू व अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति भी पूर्ववत मान्य रहेंगी।

  • आवास और संपत्ति

    • कम-से-कम एक मकान का स्वामित्व बनाए रख सकते हैं।

    • अगर बहुविवाह के कारण एक से अधिक घर हैं, तो वे भी रख सकते हैं।

    • सभी घर केवल निजी आवासीय उपयोग के लिए होने चाहिए।

  • सरकारी घर

    • सरकारी योजना के तहत मिला घर रखा जा सकता है।

    • लेकिन निर्माण हेतु मिली सरकारी राशि 1–2 साल में वापस करनी होगी।

  • अन्य अधिकार

    • घरेलू सहायक (domestic helper) रख सकते हैं।

    • वाहन का स्वामित्व भी कानून के अनुसार जारी रहेगा।

प्रतिबंध और शर्तें

  1. पुरानी नागरिकता वापस लें

    • एक वर्ष के भीतर अपने मूल देश की नागरिकता और पासपोर्ट प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • 3 महीने के भीतर इस प्रक्रिया की शुरुआत का प्रमाण देना होगा, अन्यथा सभी सुविधाएं रद्द कर दी जायेंगी।

  2. संपत्ति और व्यवसाय

    • सरकारी लीज़ पर ली गई संपत्ति जैसे शैलेट, अस्तबल, कृषि/औद्योगिक ज़मीनें अब नहीं रख सकते।

    • इन्हें 5 वर्षों के भीतर किसी प्रथम श्रेणी के कुवैती रिश्तेदार को ट्रांसफर करना होगा।

    • व्यवसायिक, औद्योगिक और निवेश संपत्तियों को 5 साल में बेचना या हस्तांतरित करना होगा।

  3. कानूनी शर्तें

    • अगर कोई व्यक्ति सम्मान, ईमानदारी, राष्ट्र सुरक्षा या धार्मिक अपमान जैसे अपराधों में दोषी पाया गया तो सभी लाभ तुरंत समाप्त कर दिए जाएंगे।

    • यदि वे मूल पासपोर्ट वापस प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो भी सुविधाएं समाप्त होंगी।