वॉट्सएप पर फ्रॉड की कोशिश

सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ फ्रॉड की भी घटनाएं बढ़ रही हैं। पब्लिक को इस मामले में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें बताया जा रहा है कि वॉट्सएप पर किसी भी तरह के भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।

व्हाट्सएप पर कंपनी की तरफ से नए फीचर दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में व्हाट्सएप के नएपन को लेकर उत्साह है। इसी उत्साह का लाभ उठाकर स्कामर्स लोगों का अकाउंट खाली करने में लगे हैं। ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कैसे हो रहा है फ्रॉड?

दरअसल, एक फेक मैसेज के तहत व्हाट्सएप का कलर बदलने की बात कही जा रही है। इसके लिए लोगों को एक लिंक शेयर किया जा रहा है। लेकिन आपको यह बात समझनी होगी कि यह लिंक फ्रॉड है। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन का कंट्रोल आरोपियों के फोन में आ जायेगा।

इससे बचने के किसी भी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। अपना व्हाट्सएप ऐप हमेशा अपडेट रखें।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>