भारतीय रेलवे से सफ़र कर रहे लोगो के लिए अब ट्रेन के लोकेशन का पता लगाने के लिए और नये विकल्प ला दिये गये हैं. अब सबसे ख़ास बात यह हैं की बिना Internet के भी सटीकता से इसका पता लगा सकेंगे।

ट्रेन यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों को अपनी ट्रेन की सटीक स्थिति जानने में कठिनाई होती है, खासकर तब जब ट्रेन किसी सुनसान या ग्रामीण क्षेत्र में खड़ी हो जाए जहां इंटरनेट सेवाएं बाधित हों। लेकिन, ‘Where is My Train’ ऐप के जरिए अब बिना इंटरनेट के भी आप अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

इस ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करने के बाद, आपको तीन मोड्स – इंटरनेट, सेल टावर, और जीपीएस के विकल्प मिलेंगे। सेल टावर मोड विशेष रूप से उपयोगी है जब आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन न हो। यह मोड आपके आसपास के मोबाइल टावर के सिग्नल को पकड़कर आपको ट्रेन की स्थिति बता देगा।

इंटरनेट मोड रेलवे के सर्वर से ट्रेन की लाइव लोकेशन की जानकारी प्रदान करता है, जबकि जीपीएस मोड सेटेलाइट से सीधे जुड़कर ट्रेन की सटीक स्थिति बताता है। जीपीएस मोड ट्रेन के अंदर बैठे होने पर सही जानकारी देता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।