दुबई एयरपोर्ट पर महिला को किया गया गिरफ्तार
Dubai Airport पर एक महिला को उसकी दो बेटियों के साथ पकड़ा गया है। महिला पर नकली रेजिडेंस वीजा के साथ यात्रा का आरोप लगा था। महिला दुबई एयरपोर्ट से यूरोप जाने के लिए तैयार थी। एयरपोर्ट पर जहां उसने अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराया वहीं एक कर्मचारी को उसके वीजा पर शक हुआ।
बताते चलें कि जांच के दौरान कर्मचारी को लगा कि उस महिला का वीजा नकली है। कार्यवाही आगे बढ़ी तो पता चला कि महिला के पास जो रेजिडेंस वीजा है वह नकली है। इसके बाद लोक अभियोजन में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है।
GulfHindi Email Newsletter.
कागजात जब्त कर उसे डिपोर्ट किया गया
बाद में महिला ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे यह वीजा उसके पति ने दिया था और कहा था कि दुबई से होकर यूरोप चली जाए। पहले तो कोर्ट ने उसे तीन महीने जेल की सजा सुनाने का आदेश दिया लेकिन स्थिति को समझते हुए यह सजा हटा दी गई और उसके कागजात जब्त कर उसे देश निकाला की सजा दी गई।