एक अफ्रीकन महिला को गिरफ्तार किया है

दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक अफ्रीकन महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को 6 किलो khat leaves के साथ गिरफ्तार किया गया है। बनाना और खाने पीने के बॉक्स के अंदर वह छुपाकर khat leaves लाने की कोशिश कर रही थी।

कस्टम अधिकारियों को महिला पर शक हुआ

एयरपोर्ट पर उसके भारी बैग को देखकर कस्टम अधिकारियों को महिला पर शक हुआ। अधिकारियों ने महिला के सामान की जांच की और उसे पकड़ लिया। बता दें कि Khat को ड्रग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

10 साल जेल की सजा भी सुनाई

दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने महिला को आरोपी पाया है और उसे 10 साल जेल की सजा भी सुनाई है। इसी के साथ महिला पर Dh50,000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।