पूरी खबर एक नजर,

  • महिला हुई गिरफ्तार
  • मासूम बच्चे को चैरिटी के गेट पर छोड़ा 

अरबी महिला को गिरफ्तार किया गया

शारजाह पुलिस ने एक अरबी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने अपने 2 महीने के बच्चे को चैरिटी में छोड़ दिया था। शारजाह पुलिस के Criminal Investigation Department (CID) के डायरेक्टर Colonel Bouwalzod ने कहा है कि इस घटना की जानकारी संस्था ने करीब शाम 5:00 बजे की और कहा कि चैरिटी के प्रांगण में किसी ने एक बच्चे को छोड़ दिया है।

सीसीटीवी से खुला राज

अधिकारियों ने जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि सुरक्षा अधिकारियों की अनुपस्थिति में एक महिला ने आकर बच्चे को ऑफिस के दरवाजे पर छोड़ दिया था।

बच्चे की स्वास्थ्य जांच की गई तो पता चला कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। उसने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और महिला ने अपनी गलती स्वीकार की है। उसने कहा है कि बच्चा अवैध रिश्ते का नतीजा है जिससे वह छुटकारा पाना चाहती थी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।