महिला ने अपने ही मंगेतर को लूटने का प्लान बना लिया

दुबई में एक मामला सामने आया जिसमे महिला ने अपने ही मंगेतर को लूटने का प्लान बना लिया। Emarat Al Youm के मुताबिक महिला जब अपने मंगेतर के साथ थी तब दो नकाबपोश आकर उनपर चाकू से हमला करने लगें और जबर्दश्ती तिजोरी खोल कर उसमे से Dh150,000, US$800 और महिला के मंगेतर का पासपोर्ट चुरा ले गए।

तीन साल जेल की सजा और Dh150,000 का जुर्माना लगाया गया

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही छानबीन शुरू कर दी। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पता चला कि इस लूटपाट में चार लोग शामिल थे। जाँच के बाद जो सच पता चला उससे सबके होश उड़ गए।

पीड़ित की मंगेतर ने ही यह सब षड्यंत्र रचा था। इसे अंजाम देने के लिए अपनी दोस्त का सहारा लिया था। आरोपियों को तीन साल जेल की सजा और Dh150,000 का जुर्माना लगाया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।