21 वर्षीय महिला पर अपनी सास को जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा 

UAE में 21 वर्षीय महिला पर अपनी सास को जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। अजमान कोर्ट ने उसे जेल की सजा के बाद देश निकाला की सजा दे दी गई है। महिला ने अपनी सोई हुई सास को चाकू से चार बार मारा। वह इस तरह से अपनी सास को मारना चाहती थी। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

आपसी नाराजगी को लेकर अपनी सास को जान से मारने का फैसला कर लिया

पुलिस ने बताया है कि महिला ने आपसी नाराजगी को लेकर अपनी सास को जान से मारने का फैसला कर लिया। जब वह सो गई तब उसने उसे चाकू मारना शुरू कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर उसके बेटे ने उसकी जान बचाई। फिर उसने एंबुलेंस और पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।