एक महिला को ड्रग तस्करी के मामले में जेल और जुर्माना की सजा सुनाई गई

दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने एक महिला को ड्रग तस्करी के मामले में जेल और जुर्माना की सजा सुनाई गई है। महिला अपने बैग में कोकीन लेकर यात्रा कर रही थी। कोकीन करीब 50 किलो था। महिला पर दस साल जेल और Dh50,000 का जुर्माना लगाया गया है।

जेल के बाद देश निकाला की भी सजा दी गई

बताते चलें कि महिला को जेल के बाद देश निकाला की भी सजा दी गई है। महिला Latin American थी। यह घटना पिछले साल नवंबर की है। अधिकारियों को महिला पर शक हुआ तब उसे रोका गया। सावधानी से जांच के बाद महिला के बैग में ड्रग पाए गए। महिला को लोक अभियोजन भेज दिया गया।

जांच में महिला ने बताया कि कुछ पैसे के बदले उसने यह काम किया। महिला को पता नहीं था कि वह व्यक्ति कौन है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।