प्राइवेट संस्थान में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने करीब 20 करोड रुपए की धांधली की है। महिला ने अवैध तरीके से इन 20 करोड़ रुपयों को अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर किया था। Kollam के Thirumullavaram रहने वाली Dhanya Mohan नामक एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। 

संस्थान में पिछले 18 वर्षों से जनरल मैनेजर के पद पर कर रही थी काम

महिला इस संस्थान में पिछले 18 सालों से जनरल मैनेजर के पद पर काम कर रही थी। महिला ने डिजिटल पर्सनल लोन के नाम पर इन करोड़ों रुपयों को अपने परिजनों के अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था। महिला ने इन सारे रकम को 5 साल के अंदर ट्रांसफर किया है।

महिला की नहीं हो पाई है गिरफ्तारी

इस मामले में महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है। 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>