हादसे में 73 वर्षीय महिला की गई जान

शुक्रवार को शारजाह पुलिस ने इस बात की जानकारी दी गई है कि नगरपालिका के कामगार के हाथों 73 वर्षीय महिला की गई जान। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ट्रक ड्राइवर नगर पालिका के लिए काम करता था और गलती से उसने ट्रक को महिला के ऊपर चढ़ा दिया।

बताते चलें कि बुधवार को Al Sabka एरिया में महिला के घर के सामने ही यह हादसा हुआ जिसमें उसकी जान चली गई।

ट्रक के पीछे खड़ी थी महिला और ड्राइवर ने नहीं देखा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि जब यह हादसा हुआ तब महिला ट्रक के पीछे खड़ी थी। ट्रक ड्राइवर ने इस बात का ध्यान नहीं दिया कि महिला पीछे खड़ी है और इसी दौरान यह हादसा हो गया। इसके बाद महिला को तुरंत Al Qasimi अस्पताल के इमरजेंसी सेक्शन में ले जाया गया। इस बात की जानकारी दी गई है कि 11am में महिला को अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>