पूरी खबर एक नजर,

  • भयानक हादसे में 26 वर्षीय महिला की मृत्यु
  • मौके पर पहुंची पुलिस

भयानक हादसे में 26 वर्षीय महिला की मृत्यु 

Ras Al Khaimah में एक भयानक हादसे में 26 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। महिला के दो बच्चे हैं जिनमे से एक की उम्र 6 साल और दूसरे की उम्र 4 साल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन पर कंट्रोल खो जाने के बाद महिला की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला का वाहन पर कंट्रोल खो गया जिसके बाद उसकी गाड़ी कई बार टक्कर खाकर पलटने लगी। जिसके कारण महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें कि यह घटना रात 12.30am से 1am के बीच हुई है। ऑपरेशन रूम को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तुरंत मौके पर पहुंच कर उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी। शव को परिवार वालों को दे दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।