पूरी खबर एक नजर,

  • एक महिला अपनी मरी हुई बेटी के साथ 4 दिन से रह रही थी
  • पड़ोसियों ने की पुलिस को खबर 

एक महिला अपनी मरी हुई बेटी के साथ 4 दिन से रह रही थी

कर्नाटक के Mandya जिले में एक महिला अपनी मरी हुई बेटी के साथ 4 दिन से रह रही थी। जब पड़ोसियों को बदबू बर्दाश्त नहीं हुई तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की तब जाकर के मामला सामने आया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की बेटी की शादी 10 साल पहले हो चुकी थी लेकिन वह अपने पति को छोड़कर अपनी मां के साथ रहने लगी थी। अचानक बेटी की मृत्यु हो गई लेकिन मां ने किसी से भी बताने की जरूरत नहीं समझी और वह बॉडी के साथ घर में ही रही।

उन्होंने बेटी के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ

जब पड़ोसियों को संदेह हुआ और तब उन्होंने बेटी के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब पुलिस आई तो पता चला कि महिला की बेटी 4 दिन पहले ही मर चुकी थी और वह उसी के साथ रह रही थी। महिला ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है पुलिस छानबीन कर रही है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।