पूरी खबर एक नज़र,

  • महिला को 2 महीने जेल की सजा सुनाई गई
  • अपनी बेटी को बिना वजह अस्पताल में अकेला छोड़ दिया था

महिला को 2 महीने जेल की सजा सुनाई गई

दुबई में एक महिला को 2 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि महिला ने अपने नवजात बेटी को अस्पताल में ही छोड़ दिया और अपने देश भाग गई। 38 वर्षीय महिला पर अपनी बेटी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा है।

अपनी बेटी को बिना वजह अस्पताल में अकेला छोड़ दिया था

अस्पताल में इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को यह बात बताई। अधिकारियों ने बताया कि उसने अपनी बेटी को बिना वजह अस्पताल में अकेला छोड़ दिया जिसके कारण उसकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।

बाद में पता चला कि वह अपने देश भाग गई है। हालाकी यह बात क्लियर नहीं हो पाई है कि महिला ने अपनी बेटी को क्यों छोड़ दिया था। दुबई लोक अभियोजन ने आरोपी महिला को जेल की सजा सुनाई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।