महिला के साथ फ्रॉड

मुंबई में एक महिला के साथ फ्रॉड की एक घटना सामने आई है जो कि काफी चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक घायल चिड़िया को बचाने की कोशिश में महिला के करीब 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

मुंबई में रहने वाली पीड़ित महिला ने काम के दौरान एक घायल चिड़िया को देखा था जिसे बचाने के लिए तुरंत bird rescue organization से संपर्क किया था। महिला ने ऑर्गेनाइजेशन का नंबर गूगल सर्च से पता किया था।

महिला के अकाउंट से कट गए ₹99,988

महिला ने तुरंत इस नंबर पर संपर्क किया और अपना कंप्लेंट फॉर्म डाल दिया। लेकिन 4 दिन के बाद ₹99,988 उनके अकाउंट से कटने का मैसेज आया। इसके बाद महिला ने तुरंत Cyber Crime Department में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और बैंक में लिखित शिकायत की।

कैसे करें बचाव?

लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर किसी नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो वह आधिकारिक नंबर होना चाहिए। गूगल से सर्च किए गए अधिकतम नंबर फ्रॉड होते हैं जिसके कारण लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा किसी अनजान के द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। अपना ओटीपी शेयर न करें।