महिला को चिकित्सक से बदसलुकी करना भारी पड़ गया

संयुक्त अरब एमिरात में एक महिला को चिकित्सक से बदसलुकी करना भारी पड़ गया। Al Bayan रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज़ कराई कि एक महिला से उनकी कहा सुनी हो गई जिसके बाद महिला ने उनपर थूक दिया। चिकत्सक ने बताया कि वह बहुत ही ज्यादा सम्मानित हैं और इस पेशे में करीब 38 वर्षों से हैं।

शिकायत पर Dh20,000 मुआवजा देने का आदेश

जिसके बाद कोर्ट ने महिला को Dh5,000 मुआवजा देने का आदेश दे दिया। डॉक्टर ने इतनी कम रकम पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिला की यह हरकत चिकित्सक के नैतिक मूल्यों का नुकसान है। जिसे फिर से जाँच के बाद कोर्ट ने मुआवजा को बढ़ाकर Dh20,000 कर दिया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।