लड़की शादी का सामान्य सा कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा चारों तरफ की जा रही है। वीडियो के मुताबिक एक लड़की शादी का सामान्य सा कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन जब एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारी कार्ड की जांच करते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि लड़की ने कार्ड में ऐसा क्या छुपा रखा था।

लड़की बेखौफ होकर ड्रग ले जा रही थी

यह मामले ड्रग तस्करी से जुड़ा हुआ है। कई मामलों में आपने देखा होगा कि ड्रग तस्कर, तस्करी के लिए तरह-तरह के उपाय खोज लेते हैं और ड्रग को ऐसे ऐसे स्थान पर छुपा कर लाते हैं जिनके बारे में कल्पना करना भी मुश्किल है। हालांकि इस मामले में लड़की बेखौफ होकर ड्रग ले जा रही थी क्योंकि उसे पता था कि शादी के कार्ड के अंदर क्या है इसकी तफ्तीश कोई नहीं करने वाला है।

एयरपोर्ट पर किसी का भी सामान न लें 

लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने हाई तकनीक की मदद से लड़की को पकड़ लिया। लड़की ने शादी की कार्ड में ड्रग रखा था जिसे लेकर वह रवाना होने की प्लानिंग कर रही थी। वीडियो के साथ यह चेतावनी दी गई है कि लोगों को एयरपोर्ट पर किसी का भी सामान नहीं लेना चाहिए। हालांकि यह वीडियो 2 साल पुराना है लेकिन अभी वायरल है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।