सऊदी में एक महिला को अवैध काम करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई है और जुर्माना भी लगाया गया है। कई बार ऐसे मामले देखने को सामने आते हैं जिनमें अधिकारियों के द्वारा तय किए गए नियमों का उल्लंघन किया जाता है। ऐसी स्थिति में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाती है।

2 महीने जेल की सजा सुनाई गई

सऊदी कोर्ट के द्वारा इस महिला को 2 महीने जेल की सजा सुनाई गई है साथ ही SR40,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा यह बताया गया है कि आरोपी महिला पर anti-commercial cover-up system के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। महिला ने कई तरह के नियमों का उल्लंघन किया था जैसे कि लाइसेंस से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया था।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 5 साल की जेल और SR5 million का जुर्माना लगाया जाएगा। आरोपी के पास जितने भी अवैध रकम होगा उसे बरामद कर लिया जाएगा। इस तरह के नियम का उल्लंघन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>