कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी

कुवैत में कर्मचारियों के लिए अलर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति बिना परमिट के काम करेगा तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। इसी तरह के मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक कुवैती महिला डॉक्टर को डिस्मिस कर भारी जुर्माना लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी नकली सर्टिफिकेट बना कर 6 सालों से डॉक्टर के तौर पर काम कर रही थी। यह बात कही गई है कि नकली सर्टिफिकेट के जरिए महिला वह सैलरी प्राप्त कर रही थी जिसपर उसका अधिकार नहीं था।

महिला ने किया नकली सर्टिफिकेट का इस्तेमाल

महिला ने नकली सर्टिफिकेट लेकर काम करना शुरू कर दिया था। महिला ने मंत्रालय का भी नकली सर्टिफिकेट बनवा लिया था। जांच में पता चला कि महिला ने गलत तरीके से डिग्री हासिल की थी और फर्जी सर्टिफिकेट पर काम कर रही थी।

यह चेतावनी दी गई है कि लोगों को ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जो अवैध हो और बिना लाइसेंस के हो। पकड़े जाने पर कड़ी सजा दी जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>