दो दोस्तों के बिच लड़ाई

अजमान में दो दोस्तों के बिच लड़ाई हुई और एक ने दूसरे को जान से मार दिया। घटना के वक़्त दोनों ने शरब पी रखी थी। उस वक़्त पीड़ित ने बचने की कोशिश की लेकिन शराब के नशे में उसे कुछ समझ नहीं आया और उसके दोस्त ने उसके पेट में चाकू गोदकर मार डाला।

दोनों के बिच की लड़ाई की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है

आसपास के कामगारों ने बताया कि दोनों के बिच जब लड़ाई शुरू हुई थी तब उन लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। मामला शांत हुआ तब सभी अपने कमरे में गए लेकिन आरोपी किचन में गया। सभी ने सोचा वह खाना लेने गया है। लेकिन जब वह आया तो उसके हाँथ में चाकू था।

आरोपी को दस साल की जेल

अचानक से सभी शोर करने लगें। कमरे में पीड़ित खून से लथपथ पड़ा था। जल्द ही एम्बुलेंस बुलाया गया लेकिन अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। आरोपी को दस साल की जेल और Dh200,000 का जुर्माना देने की सजा सुनाई गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।