एक कामगार पर अपने मालिक के घर में चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है

संयुक्त अरब अमीरात में एक कामगार पर अपने मालिक के घर में चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 38 वर्षीय महिला के खिलाफ दुबई क्रिमिनल कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोप है कि कामगार ने अपने मालिक के घर से गहने पैसे और मोबाइल फोन चोरी किए थे।

पीड़ित ने इस बाबत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी

पीड़ित ने इस बाबत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर कामगार के कमरे से सारा सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने महिला कामगार को गिरफ्तार कर लोक अभियोजन भेज दिया है। आगे की कार्यवाही जारी है। आरोप है कि कामगार ने Dh2,000 कैश, Dh7,000 के दो मोबाइल फोन और Dh700 का सोने का नेकलेस चोरी कर लिया था।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।