एक अजीब मामला सामने आया

अबू धाबी में एक अजीब मामला सामने आया है। कामगार ने अपने मालिक को धोखा देने की कोशिश की, जबकि मालिक उस पर काफी विश्वास करता था। वह कामगार Dh1.9 million की कीमत की दो महंगी कारें हड़पने की फिराक में था।

इसीलिए उसने सोचा कि इन दो खरीदी हुई कारो का पंजीकरण वह अपने कामगार के नाम पर करवा देगा

मिली जानकारी के अनुसार मालिक ने दो महंगी कारें McLaren और एक Range Rover खरीदी लेकिन वह अपने नाम पर पंजीकरण नहीं करवा पाया क्योंकि उसकी पहले से दो कारों का लाइसेंस रद्द हो चुका था। इसीलिए उसने सोचा कि इन दो खरीदी हुई कारो का पंजीकरण वह अपने कामगार के नाम पर करवा देगा। उसने ऐसा किया भी।

मगर उस कामगार ने इस बात से साफ इंकार कर दिया

लेकिन जब वह वापस लौटा और अपने लाइसेंस बनवा लिया। तब उसने कार के रजिस्ट्रेशन को ट्रांसफर करवाने की बात कही। मगर उस कामगार ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद मजबूर होकर मालिक को कोर्ट में जाना पड़ा। कोर्ट ने दोनों कारों के पंजीकरण को रद्द कर दिया और मालिक के हक में फैसला सुनाया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।