मामले की हो रही है सुनवाई

हाई क्रिमिनल कोर्ट एक मामले की सुनवाई कर रहा है जिसमें एक सरकारी कर्मचारी पर BD8,000 के हेराफेरी का आरोप लगा है। आरोपी ने नकली कागजात का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि उसने 7 ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया है लेकिन ऐसा नहीं था।

लोक अभियोजक को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली मामले की जांच शुरू कर दी गई। पता लगाने की कोशिश की गई कि आरोपी वाकई में गुनहगार है या नहीं।

जालसाजी का आरोप लगाया गया

पता चला कि आरोपी ने पैसे चुराने के लिए नकली कागजात दिखाए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने पोस्ट का गलत इस्तेमाल कर नकली कागजात बनाया और पैसे कमाए। आरोपी पर जालसाजी का आरोप लगा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।