शुक्रवार को केरल के Kannur district में कामगारों को खुदाई के दौरान एक मटकी मिला है जिसमें सोने और चांदी के सिक्के सहित गहना भरा हुआ है। यह भी बताया गया कि शनिवार सुबह को इस स्थान से पांच और चांदी के सिक्के और दो सोने के गहने बरामद किए गए हैं। यह सारा खजाना Chemagai panchayat के Parippai Govt LP School में बरामद किया गया है।

करीब 200 साल पुराना है खजाना

इस मामले में प्राथमिक जांच के दौरान पुरातत्व डिपार्टमेंट में पाया है कि यह खजाना करीब 200 साल पुराना है। कामगारों को सबसे पहले जब यह पॉट मिला तो उन्हें लगा कि यह बम है। लेकिन बाद में पता चला कि इसमें कीमती वस्तुएं हैं। इसमें 17 pearl beads, 13 gold medallions, 4 medallions पाए गए हैं।

कामगारों ने बताया कि जब अचानक से सोने और चांदी के आइटम दिखे तो उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करना चाहिए। इसके बाद पंचायत अधिकारियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में जांच की जा रही है। 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>