त्योहारों के मौके पर मिला खास तोहफा

त्योहारों पर कर्मचारियों को तोहफे मिलने के किस्से आम हैं लेकिन इस बार एक कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को जो तोहफा दिवाली पर दिया है उसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। यह खबर न्यूज में है और उनके कर्मचारी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। चेन्नई की एक ज्वेलरी कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को खुश कर दिया है।

कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर कार और मोटरसाइकिल दिया

बताते चलें कि चेन्नई के कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर कार और मोटरसाइकिल भेंट किया है। यही कारण है कि उनकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। ज्वेलरी शॉप के मालिक जयंतीलाल के द्वारा मिले इस उपहार से कर्मचारी काफी खुश हैं।

देते हैं हमेशा साथ

उन्होंने बताया कि 10 कर्मचारियों को उपहार से तौर पर कार दी है और 20 कर्मचारियों को उपहार के तौर पर मोटरसाइकिल दी है। उन्होंने प्रोत्साहन के तौर पर यह कदम उठाया है क्योंकि वह हमेशा उनके साथ रहते हैं और अच्छे बुरे दिन में साथ निभाते है। कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।