Kuwait में कामगारों की नियुक्ति टेस्ट के आधार पर की जाएगी

Kuwait में अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़ जाने के बाद यह फैसला लिया गया था कि अब कामगारों की नियुक्ति टेस्ट के आधार पर की जाएगी। इसके लिए कई प्रोफेशन का भी चुनाव हुआ था जिसमें अगर कोई कामगार काम करने के लिए जाता है तो उसे अपने देश में ही इससे जुड़े टेस्ट को पास करना होगा। PAM के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब Public Authority for Manpower (PAM) ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

फिलहाल केवल चुनिंदा प्रोफेशन के कामगारों का ही टेस्ट लिया जाएगा

बताते चलें कि कहा गया है कि टेस्ट उसी देश में किया जाएगा जो देश अपने कामगारों को कुवैत में भेजना चाहता है। अभी फिलहाल केवल चुनिंदा प्रोफेशन के कामगारों को ही टेस्ट के लिए अनिवार्य किया गया है, धीरे-धीरे बाकी प्रोफेशन पर भी यह नियम लगाया जाएगा।

दो तरह के टेस्ट लिए जाएंगे, एक थियरी दूसरा प्रैक्टिकल

इस दौरान कमागरों से दो तरह के टेस्ट लिए जाएंगे, एक थियरी दूसरा प्रैक्टिकल। प्रैक्टिकल टेस्ट कुवैत में किया जाएगा। कहा गया है कि पहले चरण में नए वर्क परमिट वालों को टारगेट किया जाएगा जिसमें 20 प्रोफेशन को रखा गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।