World Bank Group ने UAE के युवाओं के लिए ‘WBG Explorers Program’ शुरू किया है। इस पहल के जरिए Emirati ग्रेजुएट्स को दो साल के स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य UAE के नागरिकों को वर्ल्ड बैंक के मिशन से जोड़ना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देना है।

🗞️: Musandam Municipality का बड़ा फैसला, खसब में आवारा जानवरों पर चलेगा अभियान, नियमों की अनदेखी पर लगेगा जुर्माना

इस प्रोग्राम के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है। सफल उम्मीदवारों को हर साल सितंबर के महीने में काम पर रखा जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें:

  • उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • डेवलपमेंट वर्क में गहरी रुचि और नया सीखने का जज्बा होना चाहिए।
  • लिखने और बातचीत करने का तरीका प्रभावशाली होना चाहिए।
  • एक साथ कई काम संभालने और दबाव में काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का UAE नागरिक होना और अंग्रेजी भाषा में निपुण होना अनिवार्य है।

यह दो साल का कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड बैंक ग्रुप के कंट्री ऑफिस में होगा, हालांकि इसमें हेडक्वार्टर (HQ) और उसके जैसे लोकेशन शामिल नहीं होंगे। प्रोग्राम में शामिल होने वाले लोगों को पूरी सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जिसका खर्च एक डोनर-फंडेड ट्रस्ट फंड द्वारा उठाया जाएगा।

इस प्रोग्राम के दौरान युवाओं को मेंटरशिप और प्रोजेक्ट्स पर सीधे तौर पर काम करने का अनुभव मिलेगा। इससे उन्हें दुनिया भर के विकास कार्यों को समझने और प्रोफेशनल ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.