World’s wealthiest cities report 2023 : क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस शहर में सबसे अमीर और रईस लोग रहते हैं? सबसे अमीर लोगों के रहने वाले शहर की लिस्ट में क्या भारत का भी कोई शहर शामिल है? आइए जानते हैं विस्तार से।

दरअसल, वर्ष 2023 के लिए दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यह लिस्ट Henley and Partners की तरफ से जारी की गई है।

इस रिपोर्ट में कौन से शहर को मिला पहला दर्जा?

Henley and Partners की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार न्यू यॉर्क को दुनिया का सबसे अमीर शहर का दर्जा दिया गया है। यहां 340,000 Millionaire, 724 centi millionaire, और 58 billionaires हैं।

इसके बाद दूसरे नंबर पर टोक्यो (जापान), तीसरे नंबर पर California’s bay area (USA), चौथे नंबर पर London (UK), और पांचवे नंबर पर सिंगापुर शामिल है।

भारत के शहरों को मिला है यह नंबर

इस लिस्ट में भारतीय शहर पीछे नहीं हैं। मुंबई को इसमें 21st रैंक मिला है। मुंबई में 59, 400 Millionaire, 238 centi millionaire, और 29 billionaires हैं। इसके बाद दिल्ली को 36th स्थान, बेंगलुरु को 60th रैंक, कोलकाता को 63th और हैदराबाद को 65th स्थान मिला है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>