ओमान में कामगारों और नियोक्ताओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। Wage Protection System (WPS) के द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करना जरूरी है। इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि अगर कोई नियुक्त WPS नियमों का उल्लंघन करता है तो RO 50 प्रति कामगार का जुर्माना लगाया जाएगा।

उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर लगाए जाएगा जुर्माना

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई कंपनी इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसका मुख्य मकसद कामगारों के अधिकारों की रखा करना है। साथ ही लेबर मार्केट में ट्रांसपेरेंसी लाने का यह फैसला लिया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनियों के द्वारा सैलरी में कई बार देरी के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसलिए यह नियम काफी जरूरी है। कई प्रवासी कामगारों को लगातार 2 साल तक की सैलरी नहीं मिली है। इसका मुख्य मकसद कामगारों के अधिकारों की रक्षा करना है। कामगारों का कहना है कि इस नियम के आ जाने के बाद उनके अधिकारियों की रक्षा हुई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>