कम कीमत में खरीद सकते हैं यह स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाकर स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। दरअसल, Amazon पर Blockbuster Value Days Sale चल रहा है जिसमें कम कीमत में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। Xiaomi 12 Pro को आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसपर बैंक कार्ड ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।

क्या है इस Xiaomi 12 Pro के फीचर्स?

Xiaomi 12 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच का WQHD+ (1440×3200 pixels) E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर भी दिया गया है।

पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी भी दी गई है।

क्या है इसकी कीमत?

8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है लेकिन इस पर वेबसाइट की तरफ से 34 फीसदी की छूट दी जा रही है जिसके बाद उसकी कीमत 52,999 रुपये रह जाती है। हर महीने 2,532 रुपये की ईएमआई पर भी यह फोन खरीदा जा सकता है।

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में इसपर 30 हज़ार रुपए तक की छूट दी जा रही है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>