Xiaomi 14 Launch Date: शाओमी ने आज ऑफीशियली ये अनाउंस कर दिया है कि कंपनी का अपकमिंग फोन Xiaomi 14 भारत में कब लॉन्च होगा? फोन में AMOLED डिस्प्ले जैसे और भी कई गजब के फीचर दिए जाएंगे।

Xiaomi 14 Launch Date: 7 मार्च को लॉन्च होगा

यह अपकमिंग फोन भारत में 7 मार्च को लॉन्च होगा। अभी इसके बारे में कोई भी कंफर्मेशन सामने नहीं आई है कि अल्ट्रा वाला मॉडल भारत में रिलीज होगा या नहीं? इसके कैमरा के अंदर LEICA टेक्नोलॉजी ऑफर की गई है।

Xiaomi 14 Launch Date
Xiaomi 14 Launch Date

120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

अगर इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात की जाए, तो इसमें एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द बॉक्स मिलेगा। इसके साथ ही 4,880 mAh की बैटरी मिलेगी जो 120 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।

लाइका ब्रांडेड कैमरा मिलेगा

फोन में जो लाइका ब्रांडेड कैमरा दिया जाएगा, उसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल, 50MP का टेली फोटो लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलेगी।