नया स्मार्टफोन खरीदने की इच्छुक है तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि अक्टूबर में नया स्मार्टफोन जल्द ही लांच होने वाला है। Xiaomi 15, vivo X200 और Honor Magic 7 सीरीज को अक्टूबर में ही लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 4 or Dimensity 9400 chipsets से लैस हैं।

क्या होगी स्मार्टफोन की खासियत?

ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi 15 series स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 System on Chip (SoC) से लैस है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में 4,800-5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 64 MP sensor हो सकता है।

Xiaomi 15 में 1400 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36-inch 1.5K resolution हो सकता है। Xiaomi 15 Pro में 1400 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-inch डिस्पले पैनल के साथ 2K resolution हो सकता है।

वहीं Xiaomi 15 Ultra में 200MP periscope camera हो सकता है। जल्द ही अक्टूबर में यह स्मार्टफोन लॉन्च किए जायेंगे। इन्हें ग्राहक ऑनलाईन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>