456Km रेंज देने वाली इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का आ गया सही समय, 1.25 लाख रुपए का मिल रहा है डिस्काउंट!

Mohd. Irfan8 October 20231 min read10 viewsIndia

XUV400 eSUV October 2023 Big Discount Offer: अगर आप 450 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी को अक्टूबर 2023 में खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज़ है, क्योंकि इस गाड़ी पर अक्टूबर 2023 वाले महीने में टोटल 1.25 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है, यह डिस्काउंट 31 अक्टूबर 2023 तक वैलिड रहेगा।

XUV400 eSUV October 2023 Big Discount Offer: ऐसे मिलेगा ये डिस्काउंट ऑफर

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के जो इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) वाले मॉडल है, जिसमे बेस वेरिएंट से यह फीचर दिया जाता है, उनमें मात्र ₹50,000 तक का कैश डिस्काउंट है और जिस मॉडल में यह इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) वाला फीचर बेस वेरिएंट से नहीं दिया जाता, उस मॉडल में 1.25 लख रुपए का डिस्काउंट है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Mahindra XUV400 EV

2 बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है

यह 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी (eSUV) गाड़ी है, गाड़ी का इंजन 147bhp की पावर बनाता है और साथ ही में इस गाड़ी की जो क्लेम ड्राइविंग रेंज है, वह 375 किलोमीटर से लेकर 456 किलोमीटर के बीच है. गाड़ी में 2 बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है, पहला 34.59 किलोवाट ऑवर  (kWh) का दूसरा 39.4 किलोवाट ऑवर का (kWh)।

Share:

Comments

Leave a comment