XUV400 Latest Discount: अगर आप दिसंबर 2023 में महिंद्रा कंपनी की 456 किलोमीटर रेंज वाली XUV400 ईवी को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि इस गाड़ी पर 5.90 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है दिसंबर 2023 वाले महीने में।

XUV400 Latest Discount: ऐसे मिल रहा है ये डिस्काउंट

महिंद्रा कंपनी की इस गाड़ी में 2 ट्रिम ऑफर किए जाते हैं, जो EC ट्रिम है जिसमें 375 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी उसमें 1.70 लाख रुपए का डिस्काउंट है और जो दूसरा टॉप स्पेक EL ट्रिम है, जिसमें 456 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी उसमें 4.20 लाख रुपए का डिस्काउंट है।

Mahindra October 2023 Total Sale: Mahindra XUV400 EV

378 लीटर की बूट स्पेस मिलेगी

गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.39 लाख रुपए से शुरू होती है। इस गाड़ी में 34.5 किलो वाट ऑवर से लेकर 39.4 किलोवाट ऑवर की बैट्री कैपेसिटी मिलेगी, गाड़ी में 378 लीटर की बूट स्पेस भी दी गई है।

0 से 80% चार्ज सिर्फ 50 मिनट में

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को 0 से 80% चार्ज होने में सिर्फ 50 मिनट का समय लगेगा अगर इसे 50 किलोवाट DC फास्ट चार्जर से चार्ज करेंगे और अगर 7.2 किलोवाट AC चार्जर से चार्ज करेंगे तो 6.5 घंटे का वक्त लगेगा और अगर 3.3 किलो वाट डोमेस्टिक चार्जर से चार्ज करोगे तो इसे फुल चार्ज होने में 13 घंटे का समय लगेगा।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.