Yamaha ने भारतीय टू व्हीलर मार्केट में अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूटर Fascino और Ray ZR का बीते दिनों अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। कम्पनी ने इन स्कूटरों मे काफी बदलाव किए है। जिसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं, कृपया पूरा पढ़ें।

मिलेगा E20 फ्यूल सपोर्ट वाला इंजन –

अपडेटेड स्कूटरों मे फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाला सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड 125CC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 8bhp की पावर के साथ 10.3Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम होगा। साथ ही इस बार इन स्कूटरों के इंजन E20 फ्यूल को सपोर्ट कर सकेंगे और इनमे OBD-2 सेंसर भी दिया गया है, जो कि इंजन की रियल टाईम हेल्थ और परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा। माईलेज की बात किया जाएगी तो यह 65-70 किलोमीटर तक हैं.

स्कूटरों मे मिलने वाले अपडेटेड फीचर्स –

Yamaha के इन स्कूटरों को ब्लूटूथ और Y-connect एप्प के माध्यम से मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकेगा। जिसमें यूजर को माइलेज, सर्विसिंग रिक्मेंडेशन, पार्किंग लोकेशन जैसी जानकरी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही इनमें इंटेलिजेंट पावर असिस्ट सिस्टम भी मिलता है, जो कि खड़ी चढ़ाई मे सहायक होती है। इसके अलावा स्टार्ट/स्टॉप फीचर मिलता है, जो कि फ्यूल को काफी हदतक बचाएगा।

कीमत और वेरिएंट –

अपडेटेड Fascino की एक्स शोरूम कीमत 91,030 रुपये से शुरू होगी। वही Ray ZR की एक्स शोरूम 89,530 रुपये और Ray ZR Street Rally की एक्स शोरूम कीमत 93,530 रुपये है। यह तीनों ही स्कूटर डिस्क और ड्रम ब्रेक के साथ विभिन्न ऑप्शन मे खरीदारी को उपलब्ध है।
Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।