Yamuna Expressway Toll Tax Hike. देश में जहाँ एक और पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें लोगों को यात्रा के दौरान परेशान करते हैं तो वहीं दूसरा सबसे बड़ा ख़र्च हाईवे पर मिलने वाला टोल टैक्स होता है लेकिन अब इस टोल टैक्स मैं फिर से बढ़ोतरी की जा रही है जिससे अब हाईवे और एक्सप्रेस वे पर सफ़र और महँगा होगा।

देश के जाने माने एक्सप्रेसवे में शामिल यमुना एक्सप्रेसवे जिससे लोग दिल्ली कनेक्ट होते हैं उनके लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि यमुना प्राधिकरण की बैठक कई मुद्दों पर आज हो रही है और इसमें टोल टैक्स में वृद्धि भी शामिल है।

यमुना एक्सप्रेसवे टोल दर वृद्धि

  • टोल दरें बढ़ाने की तैयारी: यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ाने की योजना है।
  • यमुना प्राधिकरण की बैठक: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में टोल दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
  • बैठक का समय और स्थान: बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे यमुना प्राधिकरण के सभागार में होगी।
  • भूखंड आवंटन और निर्माण समय विस्तार: 2009 की 21 हजार भूखंड योजना में 1200 आवंटियों को भूखंड पर कब्जा नहीं मिला है। प्राधिकरण दूसरी जगह भूखंड देने का प्रस्ताव करेगा।
  • टोल दरों में वृद्धि की संभावना: टोल दरों में दो से पांच प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है।
  • रखरखाव खर्च बढ़ने का कारण: एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने रखरखाव के कामों में खर्च बढ़ने के कारण टोल दरों में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।

 

यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ाने की योजना है, जिसके लिए यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। टोल दरों में दो से पांच प्रतिशत की वृद्धि संभावित है, जो रखरखाव के कामों में बढ़ते खर्च के कारण है। इसके अलावा, 2009 की भूखंड योजना में भी महत्वपूर्ण फैसले किए जाएंगे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।