ईरान से यमन के सनाआ एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट चलने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यमन की प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (PLC) ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। राष्ट्रपति डॉ. रशाद मोहम्मद अल-अलीमी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस कदम को यमन की संप्रभुता का बड़ा उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी बताया गया है।

🚨: Yemen Update: हूतियों के समुद्री हमलों से बढ़ा संकट, राष्ट्रपति काउंसिल ने बताया कैसे आम जनता हो रही है परेशान

जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई 2026 को ईरान की Mahan Air का एक विमान सनाआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इस फ्लाइट में 200 से ज्यादा यमनी नागरिक सवार थे, जिनमें बीमार लोग और विदेश में फंसे हुए नागरिक शामिल थे। साथ ही, हुथी प्रतिनिधिमंडल भी इसी फ्लाइट के जरिए ईरान की राजधानी तेहरान गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान का ट्रैकिंग सिग्नल कई बार बंद किया गया था।

हुथी सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारे ने दावा किया कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने इस नागरिक फ्लाइट को उतरने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि हुथी एयर डिफेंस ने मिसाइलों का इस्तेमाल कर सऊदी विमानों को हवाई क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया। हुठियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर सऊदी अरब ने यमन के हवाई क्षेत्र में दखल देना जारी रखा, तो वे सऊदी एयरपोर्ट्स और अन्य अहम ठिकानों को निशाना बनाएंगे।

दूसरी तरफ, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने 4 जुलाई 2026 को इस पर अपना जवाब दिया। गठबंधन ने कहा कि हुठियों के आरोप केवल लोगों का ध्यान भटकाने की एक कोशिश है। सऊदी अरब ने साफ चेतावनी दी है कि अगर किंगडम या यमन की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई, तो वे इसका जवाब बहुत सख्त और कड़ी कार्रवाई के साथ देंगे।

इस पूरे मामले पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति डॉ. रशाद मोहम्मद अल-अलीमी ने PLC की विशेष बैठक की, जिसमें सुल्तान अल-अरादा, तारिक सालेह, अब्दुलरहमन अल-मुहरमी और अन्य सदस्य शामिल हुए। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डॉ. शाया अल-ज़िंदानी ने इस तनावपूर्ण स्थिति पर पूरी जानकारी दी। काउंसिल ने कहा कि हुथी मिलिशिया अब पूरी तरह ईरान के इशारे पर काम कर रहे हैं और वे यमनी लोगों के हितों के बजाय ईरानी सरकार के एजेंडे को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com