यमन के हधरामौत प्रांत के मुकल्ला शहर में एक बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में Al-Arabiya और Al-Hadath न्यूज़ चैनल के पत्रकार Muhammad Aida की जान चली गई। उनकी कार को निशाना बनाकर एक विस्फोटक डिवाइस से धमाका किया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ℹ: Iran War Update: ईरान के साथ डील पर ट्रंप हुए नाराज, ब्रिटेन और फ्रांस समेत 4 यूरोपीय देशों पर उठाए सवाल

यह घटना 24 जून 2026 को हुई। हमलावरों ने पत्रकार की गाड़ी को टारगेट किया और उसमें विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया। इस हमले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, मुकल्ला के सुरक्षा अधिकारियों ने लगभग एक महीने पहले ही Muhammad Aida को आगाह किया था। उन्हें बताया गया था कि उनकी जान को खतरा है और उनके खिलाफ साजिश हो सकती है।

धमाके के बाद पत्रकार के शव को मुकल्ला के Ibn Sina Hospital पहुँचाया गया। Muhammad Aida दोनों बड़े न्यूज़ चैनलों के लिए काम कर रहे थे और अपनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com