YES Bank में FD पर 8.00% interest rate, यहां जमा पर मिलेगा ग्राहकों को फायदा

Satyam Kumari23 February 20232 min read10 viewsFinance

Yes Bank ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

प्राईवेट सेक्टर बैंकों में से एक YES Bank ने 2 करोड़ से कम के चुनिंदा टेन्योर पर fixed deposits (FDs) के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें 21 फरवरी, 2023 से लागू हो जाएंगी। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नॉन सीनियर सिटीजन को 3.25% से लेकर 7.71% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 3.75% से लेकर 8.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इतना मिल रहा है ब्याज दर 

बैंक 181 दिनों और 271 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6 प्रतिशत की ब्याज दर और 272 दिनों और एक वर्ष के बीच परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर 6.25 प्रतिशत की दर का लाभ आम जनता को दे रहा है। वहीं एक साल से 15 महीने से कम अवधि की सावधि जमा पर आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बैंक 7 से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर 3.75% की ब्याज दर और 15 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.20% की ब्याज दर, 46 दिनों से 90 दिनों की जमा अवधि पर यस बैंक से 4.60% की ब्याज दर, 91 दिनों से 180 दिनों की जमा अवधि पर 5.25% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 181 और 271 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6.50% की ब्याज दर और 272 से एक वर्ष से कम अवधि की जमाओं पर 6.75% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

वहीं बैंक 1 वर्ष से 15 महीने से कम अवधि की सावधि जमा पर 7.75% की ब्याज दर, 15 महीने से 35 महीने से कम और 35 महीने 1 दिन से कम 36 महीने में परिपक्व होने पर 8.00% और 36 महीने से 120 महीने के बीच परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

 

Share:

Comments

Leave a comment