Yes Bank ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की है। इसके अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा है। यहां तक कि अप्रैल से जून 2024 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 342.52 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 310.63 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, यस बैंक के शेयरों की कीमतों में बीते एक महीने में 13% की तेजी देखी गई है। यस बैंक के पोजीशनल निवेशकों के लिए यह अच्छी खबर है कि बैंक ने प्रॉफिट को बरकरार रखने में सफल रहा है।

 

  • जनवरी से मार्च तिमाही तक यस बैंक का नेट प्रॉफिट 202.43 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही दर तिमाही की तुलना करें तो नेट प्रॉफिट में 69 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।
  • यस बैंक के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान करीब 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 24.75 रुपये प्रति शेयर है। और 52 वीक लो 13.57 रुपये प्रति शेयर है।

 

GulfHindi Desk

Serving Arab, India Live News Updates since 2018. You can share your feedback, requests on gulfhindi@gulfhindi.com