Yuva 5G स्मार्ट फोन लॉन्च, कई बेहतरीन फीचर्स से लैस, 10 हज़ार से भी कम है कीमत

Satyam Kumari30 May 20241 min read0 viewsIndia

कम कीमत में खरीद सकते हैं नया स्मार्ट टीवी

कम्पनी ने अपना नया स्मार्टफोन Yuva 5G लॉन्च कर दिया है जिसकी मदद से काफी कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 10000 से भी कम कीमत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बहुत ही जल्द 5 जून 2024 से इस स्मार्टफोन पर सेल शुरू कर दिया जाएगा। Mystic Blue, Mystic Green दो कलर वैरिएंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है।

क्या है Yuva 5G स्मार्ट फोन के स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। HD+ IPS 6.52 Inch डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी भी दी जा रही है। इसपर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी, 6 महीने की Accessories वारंटी भी दी जा रही है।

क्या है इसकी कीमत?

इस स्मार्ट फोन की कीमत की बात करें तो इस स्मार्ट फोन के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपए और 128GB वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए तय की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment