खाना पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय घोड़े का कर रहा है इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय घोड़े पर सवार होकर लोगों तक पहुंच रहा है। खाना पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय घोड़े का इस्तेमाल कर रहा है और यह देखते ही लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और शेयर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो हाल ही का है जब पेट्रोल की कीमत के कारण लोगों के घर तक जोमैटो डिलीवरी राइडर ने घोड़े से खाना पहुंचाया।

क्या है मामला, आखिर डिलीवरी बॉय खाना पहुंचाने के लिए घोड़े का क्यों कर रहा है इस्तेमाल?

दरअसल मंगलवार को पेट्रोल की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और पेट्रोल स्टेशन पर लंबी लंबी लाइन देखने को मिली। ट्रक चालकों से हड़ताल के कारण यह स्थिति सामने आई है जिसके कारण लोगों को समय पर खाना पहुंचाने के लिए जोमैटो ने यह उपाय अपनाया।

बताते चलेंगे सरकार के द्वारा ही हिट एंड रन मामलों में नए प्रावधान के कारण वाहन चालक नाराज हो जाते हैं। प्रावधान में 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है। इसी कारण ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दी है।