Zomato अब नहीं देगा सेवा

जोमैटो ने कहा है कि वह अब अपनी सेवाओं को समाप्त करने जा रहे हैं। कम्पनी अपनी फूड ऑर्डरिंग सेवाओं को बंद करने जा रही है। बताते चलें कि कंपनी ने सोमवार को या बताया है कि उनकी सेवाएं अब संयुक्त अरब अमीरात में नहीं दी जाएंगी। जल्द ही 24 नवंबर से नए नियम लागू हो जाएगा।

24 नवंबर से नहीं कर पाएंगे ऑर्डर

बताते चलें कि कंपनी के मुताबिक 24 नवंबर से, यूएई में ज़ोमैटो ऐप पर खाना ऑर्डर करने की कोशिश करने वाले ग्राहकों को Talabat पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।

सुरक्षित है आपका बैंक डिटेल 

इधर ग्राहकों को बैंकिंग डिटेल को लेकर चिंता सता रही है। इसके जवाब में कहा गया है कि सभी ग्राहकों की बैंकिंग डिटेल एकदम सुरक्षित रहेगी क्योंकि ऐप बंद नहीं हो रही बल्कि केवल ऑर्डरिंग सुविधा को बंद किया जा रहा है।

अब Talabat app से ऑर्डर करने का दिया गया सुझाव

प्रवक्ता ने बताया है कि ऑर्डर की सुविधा को 24 नवंबर से बंद किया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति 24 नवंबर के बाद ऐप खोलता है और ‘Delivery’ पर क्लिक करता है तो उसे Talabat app download करने का सुझाव दिया जाएगा।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।