अच्छी कंपनी में नौकरी का वादा करके ठगी करने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Satyam Kumari7 May 20241 min read1 viewsIndia

युवाओं को सावधान रहने की है जरूरत

नौकरी की तलाश कर रही युवाओ को सावधान रहने की जरूरत है। प्राइवेट कंपनियों का विज्ञापन देकर उनके साथ ठगी कोशिश की जा रही है। शिवपुर थाने की पुलिस के द्वारा नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भवानीपुर का रहने वाला गिरिजेश कुमार मौर्य नामक युवक है।

कैसे करते थे ठगी?

बताते चले कि आरोपी इन लोगों को प्राईवेट कंपनियों में नौकरी देने का काम करते थे। इस मामले में नितिन कुमार उपाध्याय और रेशमा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी विज्ञापन का पंफलेट बनाकर उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

अगर कोई व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहा है तो सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि कई लोगों के द्वारा नौकरी के नाम पर ठगी की जा रही है। पीड़ितों से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे भी वसूल किए जाते हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment