अबू धाबी मार्केट से हटाया गया यह खाद्य प्रोडक्ट, खाने के बाद एक साथ कई लोग पड़े थे बीमार

Satyam Kumari14 May 20241 min read0 viewsUAE

खाद्य पदार्थ को लेकर दी गई अहम जानकारी

मंगलवार को अबू धाबी अधिकारियों के द्वारा खाद्य पदार्थ को लेकर एक अहम जानकारी दी गई है। यह कहा गया है कि अमीरात के मार्केट से Bon Tum के mayonnaise product को हटा दिया गया है और इस बात की पुष्टि की गई है कि अभी आप प्रोडक्ट सिटी के किसी भी प्रतिष्ठा में नहीं रहेगा। Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority (ADAFSA) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पोर्ट पर भी सुरक्षा टाइट कर दी गई है ताकि बिना अनुमति के प्रोडक्ट को शहर के अंदर नहीं लाया जा सके।

ग्राहकों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं उचित कदम

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाया जा रहा है। इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि कोई भी खाद्य पदार्थ जो की और सुरक्षित है वह मार्केट में ना रहे।

दरअसल पिछले सप्ताह रविवार को सऊदी में इस प्रोडक्ट से जुड़े फूड प्वाइजनिंग के कई मामले सामने आए थे। पिछले सप्ताह फूड पॉइजनिंग के कारण 75 लोग अस्पताल पहुंच गए थे और एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी इसलिए जरूरी है कि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जांचने के बाद ही घर पर कोई भी सामान लेकर आएं।

Share:

Comments

Leave a comment