अबू धाबी में ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, Dh1 million जुर्माने के साथ सुनाई गई उम्रकैद की सजा

Satyam Kumari3 April 20251 min read1 viewsUAE

अबू धाबी कोर्ट में “Bahloul Gang” का पर्दाफाश हुआ है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पेश किया गया है। इन आरोपियों में से किसी को जेल की सजा सुनाई गई है वहीं कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इन सभी आरोपियों पर कई तरह के गलत काम करने का आरोप है।

सुनाई गई जेल की सजा?

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 18 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं 46 आरोपियों को 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दूसरे 16 आरोपियों को 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इनपर Dh1 million का जुर्माना भी लगाया गया है। Abu Dhabi Federal Court of Appeal के द्वारा सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

इन सभी पर अवैध काम का आरोप लगा है। इन्होंने गलत तरीके से धन कमाया है। अपने घरों में इस धन को गलत तरीके से बांटा भी है। सोशल मीडिया के जरिए यह अपनी क्रिमिनल एक्टिविटी को अंजाम देते थे। उन्होंने लोगों को धमकाने के लिए प्रतिबंधित हथियार का भी इस्तेमाल किया।

Share:

Comments

Leave a comment