अवैध स्थानों और बिना लाइसेंस के फूड ट्रक का संचालन पड़ा भारी, 19 पर हुई कार्यवाही

Satyam Kumari21 April 20251 min read0 viewsKuwait

कुवैत में मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा उन फूड ट्रक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की बात कही गई है जिनके द्वारा अवैध स्थानों पर इनका संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उनके संचालन के लिए स्थान तय किया गया है ऐसे में केवल उन्हीं स्थानों पर फूड ट्रक के संचालन की घोषणा की गई है।

अवैध स्थानों पर संचालन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे स्थान पर फूड ट्रक को संचालित कर रहा है जहां पर मंत्रालय के द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी और उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस स्थान पर फूड ट्रक के संचालन की अनुमति मिली है केवल उसी स्थान पर उसका संचालन किया जाए। इसी तरह की जांच अभियान के दौरान नवंबर में करीब 19 फूड ट्रक लाइसेंस को रद्द किया गया था। इसके अलावा यह भी सलाह दिया गया है कि लाइसेंस मिलने के बाद ही काम शुरू करें।

Share:

Comments

Leave a comment