आईटेल की नई स्मार्टवॉच जल्द होगी लॉन्च, पहली बार नेकलेस वाले डिजाइन से लैस, स्पोर्ट्स ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग सहित कई फीचर्स

Satyam Kumari18 May 20241 min read0 viewsIndia

स्मार्ट वॉच खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर

नया स्मार्टवॉच खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार अब जल्द ही आईटेल की नई स्मार्टवॉच मार्केट में लॉन्च की जायेगी। स्मार्टफोन में कई फेस दिए होंगे और कई शानदार फीचर्स से लैस होगा। आइए इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या हैं इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स?

इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.43 इंच स्क्रीन साइज दी गई है। वहीं इसमें एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है। इसमें कई कलर्स भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस स्मार्ट वॉच को कलाई के साथ गले में भी पहना जा सकता है। यह वॉच सर्कुलर वॉच डिजाइन में आएगी। इसके साथ गोल्ड कलर चेन भी दी जा रही है। कई तरह का फेस भी दिया जा रहा है जिससे कपड़े के साथ डिजाइन करके पहना जा सकता है।

इसे आसानी से नेकलेस या पेंडेंट की तरह गले में पहना जा सकता है। इसकी मदद से स्पोर्ट्स ट्रैकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग आदि शामिल है। भारत में लॉन्च होने वाली यह पहली तरह की वॉच होगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment