आज भी सस्ता हुआ सोना और चाँदी का रेट. सरकार के रेट घटाते ही रिकॉर्ड नीचे आया भाव. आज का 24, 22 कैरेट वाला भाव हुआ जारी

Lov Singh24 July 20242 min read0 viewsFinance

सरकार ने बजट में सोने-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की है, जिसके बाद से लगातार सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। बजट के अगले दिन भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

आज के सोने-चांदी के भाव

आज सोने की कीमत 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार देखी गई है। वहीं, चांदी का भाव 84 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69,194 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 84,897 रुपये प्रति किलो है।

पिछले दिन के मुकाबले गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार (23 जुलाई) की शाम को 24 कैरेट सोना 69,602 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 24 जुलाई की सुबह गिरावट के साथ 69,194 रुपये तक आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं।

सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

शुद्धता मंगलवार शाम का रेट (23 जुलाई) बुधवार सुबह का रेट (24 जुलाई) कितना हुआ सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 69,602 रुपये 69,194 रुपये 408 रुपये
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 69,323 रुपये 68,917 रुपये 406 रुपये
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 63,755 रुपये 63,382 रुपये 373 रुपये
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 52,202 रुपये 51,896 रुपये 306 रुपये
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 40,717 रुपये 40,479 रुपये 238 रुपये
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 84,919 रुपये 84,897 रुपये 22 रुपये

मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी का भाव

IBJA की ओर से घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

सोने-चांदी की खरीदारी में ध्यान रखने योग्य बातें

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के हैं। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं। IBJA द्वारा जारी रेट देशभर में सर्वमान्य हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होती है।

Share:

Comments

Leave a comment